Bsc 1st semester physics important questions 2026

आपके यहां पर Bsc 1st semester Physics important Questions 2026 बताए गए हैं जिनको आप अगर अच्छे से पढ़ते हैं तो आपको परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त होंगे यहां पर नीचे प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बात रखे है

इन प्रश्नों को आपके सिलेबस से मिलाकर ही आपको पढ़ना है यदि आपका सिलेबस इसे नहीं मिलता है तो आपको यह प्रश्न नहीं पढ़ते है

1 . (a) Write relation between electric field and electric potential.
​विद्युत क्षेत्र एवं विद्युत विभव के मध्य सम्बन्ध लिखिए।


​2. (b) Write differential form of Gauss Law.
​गॉस नियम का अवकल रूप लिखिए।


​3. (c) Write down the differential and integral form of Ampere’s Law.
​एम्पियर के नियम का अवकल तथा समाकल रूप लिखिए।


​4. (d) Write physical significance of divergence of a vector field.
​सदिश क्षेत्र के डाइवर्जेंस का भौतिक महत्त्व लिखिये।


​5. (e) Write Laplace equation in spherical polar coordinates.
​गोलीय निर्देशांकों में लाप्लास समीकरण लिखिये।


​6. (f) Write equation of motion of a moving charge in uniform magnetic field.
​एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में गतिशील आवेश की गति का समीकरण लिखिए।


​7. (g) Write classical radius of an electron.
​इलेक्ट्रॉन की चिरसम्मत त्रिज्या को लिखिए।


​8. (h) Explain, why the dipole moment of a hydrogen atom is zero?
​एक हाइड्रोजन परमाणु का द्विध्रुव आघूर्ण शून्य क्यों होता है, समझाइये?


​9. (i) Define magnetic susceptibility and magnetic permeability and write down the relation between them.
​किसी चुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकीय प्रवृत्ति व चुम्बकीय पारगम्यता को परिभाषित कीजिए व इनके मध्य सम्बन्ध लिखिए।


​10. (j) Define atomic polarizability, electric susceptibility and electric displacement.
​परमाण्विक ध्रुवणता, विद्युत प्रवृत्ति एवं विद्युत विस्थापन की परिभाषा दीजिए।


​11. (a) Define gradient of a scalar field. Obtain an expression for gradient of a scalar field in Cartesian Coordinate System. Also state its physical significance.
​अदिश क्षेत्र की प्रवणता की परिभाषा दीजिये। कार्तीय निर्देशांक पद्धति में अदिश क्षेत्र की प्रवणता का व्यंजक प्राप्त कीजिये। इसके भौतिक महत्त्व को भी बताइये।


​12. (b) Prove that for a position vector \vec{r} = \hat{i}x + \hat{j}y + \hat{k}z:
​सिद्ध कीजिए कि किसी स्थिति सदिश \vec{r} = \hat{i}x + \hat{j}y + \hat{k}z के लिए:
​(i) \text{Curl } \vec{r} = 0
​(ii) \text{Curl } \frac{\vec{r}}{r} = \frac{-\hat{i}y + \hat{j}x}{r^2}
​(iii) \text{Curl } \frac{\vec{r}}{r^3} = 0



​13. Define solid angle and prove that value of solid angle made at a point situated inside it by spherical surface is 4\pi.
​धन कोण को परिभाषित कीजिये तथा सिद्ध कीजिये कि एक गोलाकार पृष्ठ द्वारा इसके अन्दर स्थित बिन्दु के लिए धन कोण का मान 4\pi होता है।

इन प्रश्नों को आपको समझके पढ़ना है क्योंकि यह प्रश्न आपको परीक्षा में अच्छे मार्क्स प्राप्त करने में मदद करेंगे और इन प्रश्नों को अपने दोस्तो को भी साझा करें

Leave a Comment