यहां पर हम आपको ba 5th semester के इंपोर्टेंट प्रश्न बताएंगे जिनको आपको पढ़ना है और अपनी एग्जाम की तैयारी करनी है अगर आप इन प्रश्नों को ध्यान से समझ कर पढ़कर एग्जाम देने जाएंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि मैं इन सभी प्रश्नों को कर लूंगा और एग्जाम में अच्छे नंबरों से पास करूंगा और इन प्रश्नों से 80% अंक से पास होगे और इस प्रश्नों को अपने सिलेबस के अनुसार ही पढ़े और यह प्रश्न राजस्थान यूनिवर्सिटी वालों को ही पढ़ना है और समझना है
1. “प्रिय प्रवास में जिस प्रेम और विरह का वर्णन है, वह व्यक्तिगत से अधिक परोपकार आश्रित है।” इस कथन के परिप्रेक्ष्य में प्रिय प्रवास की काव्यगत विशेषताओं का चित्रण कीजिए।
2. साकेत के नवम सर्ग के आधार पर उर्मिला का चरित्र-चित्रण कीजिए।
3. “कामायनी आधुनिक युग का महाकाव्य है।” इस कथन की समीक्षा कीजिए।
4. निराला की ‘बादल राग-6’ कविता के प्रतिपाद्य और उसकी विशेषताओं पर सोदाहरण विचार कीजिए।
5. दिनकर के ‘रश्मिरथी’ काव्य के भाव पक्ष एवं कला पक्ष का विवेचन कीजिए।
6. मुक्तिबोध द्वारा रचित ‘जन-जन का चेहरा एक’ शीर्षक कविता का मूल भाव लिखते हुए इसमें निहित सन्देश को स्पष्ट कीजिए।
7. “धूमिल की कविताओं में स्वतंत्र भारत की राजनीतिक विसंगतियों का चित्रण किया गया है।” इस कथन की युक्तियुक्त विवेचना कीजिए।
8. नागार्जुन की कविता ‘अकाल और उसके बाद’ के मूल प्रतिपाद्य को स्पष्ट कीजिए और बताइए कि क्या यह यथार्थ-बोध से जुड़ी हुई कविता है?
9. निम्नलिखित अवतरण की सप्रसंग व्याख्या कीजिए:”अगला जीवन किसलिए भला तब हो द्वेषान्ध बिगाड़ूँ मैं।साँपो की जाकर शरण, सर्प बन क्यों मनुष्य को मारूँ मैं?जा भाग, मनुज का सहज शत्रु मित्रता न मेरी पा सकता।मैं किसी हेतु भी यह कलंक अपने पर नहीं लगा सकता॥”
10. “किन्तु हम हैं द्वीप।हम धारा नहीं हैं।स्थिर समर्पण है हमारा, हम सदा से द्वीप हैं स्रोतस्विनी के…”
11. निम्नलिखित अवतरण की सप्रसंग व्याख्या कीजिए:”शिवजी की तीसरी आँख सेनिकलती हुई महाज्वाला में,घृत-मिश्रित सूखी समिधा-समकामदेव जब भस्म हो गयारति का क्रंदन सुन आँसू सेतुमने ही तो दृग धोये थेकालिदास! सच-सच बतलानारति रोयी या तुम रोये थे?”
12.”घर रहेंगे, हमीं उनमें न रह पाएँगेसमय होगा हम अचानक बीत जाएँगेअनर्गल जिंदगी ढोते किसी दिनहम एक अक्षय तक पहुँच सहसा बहुत थक जाएँगे…”
